NFC क्या होता हैं और NFC का क्या उपयोग हैं?

NFC
नमस्कार दोस्तों, कैसे है आप सब, आज का यह पोस्ट NFC के बारे में हैं कि NFC क्या होता हैं और NFC का क्या उपयोग हैं? आज के इस समय मे मोबाइल फ़ोन होना आम बात हैं हर किसी के पास एक पहले से बेहतर और फ़ीचर्स से लैस Android Smartphone हैं। और फ़ोन का उपयोग करते हुए आपने एनएफ़सी के बारे में सुना ही होगा और इसे सुनकर दिमाग मे यह खयाल जरूर आया होगा कि आखिर यह NFC क्या चीज हैं और इसका क्या उपयोग हैं।

दिमाग मे सवाल बहुत से पैदा हो सकते हैं जैसे NFC क्या होता हैं, इसका उपयोग फ़ोन के माध्यम से कैसे करते हैं और NFC को कहा-कहा यूज़ करते हैं? Etc..  So दोस्तों अगर आप भी ऐसे सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आपको आज के इस पोस्ट के माध्यम से समझ मे आ जाएगा कि NFC क्या होता हैं और NFC का क्या उपयोग हैं?
 

आज कल एनएफसी का उपयोग हर जगह हो रहा हैं, चाहे बात हो Payments करने की या किसी के साथ डिटेल्स को शेयर करने की एनएफ़सी हर काम को और आसान और फ़ास्ट बना देता हैं जिस से समय की बचत होती हैैं। इसका इस्तेमाल बहुत सी जगहों पर किया जा रहा हैं। तो चलिए जान लेते है कि NFC क्या होता हैं?

NFC क्या होता हैं?

What Is NFC

NFC : जिसका पूरा नाम “Near Field Communication” हैं यह एक तरीके का Wireless Technology है, जिसकी मदद से आप किसी भी NFC Enabled 2 स्मार्टफोन्स (Mobile Devices) के पास में लाकर एक दूसरे से जोड़कर Connection बनाकर आसानी से डाटा को आपस मे शेयर किया जा सकता हैं। एनएफ़सी को ऑन करने के लिए आप आपको आपके फ़ोन की सेटिंग्स में ऑप्शन मिल जाता है जहां से आप इसको एक्टिव करके उपयोग कर सकते हैं।

दोस्तों अब सायद आपके दिमाग मे यह सवाल चल रहा होगा कि क्या दो फ़ोन्स के बीच कनेक्शन बनाने के लिए दोनों फ़ोन्स का एक दूसरे से टच होना या एक दम पास होना जुरूरी हैं?
 

तो मैं आपको बता दु की नही ऐसा जरूरी नही हैं, एनएफ़सी एक तरह का (Electromagnetic Radio Field) बना लेता है, यानी यह इसकी मदद से ही काम करता हैं, जिसकी रेंज लगभग 3 से 4cm तक कि ही होती हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको इसके रेंज में होना जरूरी होता हैं और इसके द्वारा शेयर किए गए डाटा भेजने की स्पीड लगभग 106 kbps से 424 kbps तक कि होती हैं। कुल मिलाकर आप यह कह सकते है कि इसकी दूरी और स्पीड दोनों सीमित हैं।

NFC कैसे काम करता हैं?
जैसे कि आप एनएफ़सी को अपने फ़ोन में एक्टिवेट करते है तब यह एक तरह का आपने आस-पास एक कम्युनिकेशन फील्ड तैयार कर लेता है जिसके बाद जब कोई दूसरा NFC Device इसके पास आता है या इसको उसके पास ले जाते है तब उस डिवाइस से टच होते ही यह एक दूसरे से जुड़ जाते है यानी कनेक्शन बन जाता हैं। और फिर उसके बाद आप अपना डाटा ट्रांफर कर पाते हैैं।

NFC के Modes –
अब बात करते है इसके Mods के बारे में, तो दोस्तों NFC तीन Types के होते है जिसके बेस्ड पर यह काम करता हैं, तो चलिए जानते है NFC के Mods के बारे में मैंने नीचे इसके बारे में ही बताया हैं।
  1. Peer To Peer
  2. Card Emulation
  3. Read And Write

◆ Peer To Peer Mode : इसका मतलब यह कि इसको यूज़ करने के लिए एनएफ़सी के दोनों Devices को एक साथ एक्टिव रहना होता है, जिसके बाद ही दोनों डिवाइस के बीच डाटा और इंफॉर्मेशन को शेयर कर सकते हैं।
 

◆ Card Emulation Mode : इस मोड की मदद से आप NFC Enabled Devices की मदद से Smart Card, Debit Card, Credit Card जैसे चीजों का उपयोग किया जाता हैं।
 

◆ Read And Write Mode : इस Mode में कम्युनिकेशन की प्रकिर्या एक तरफा होता हैं, जिसमें NFC Tags में जो भी जानकारियां होती हैं उसे आप सिर्फ Read कर सकते हैं। अब आप यह सोच रहे होंगे कि NFC Tags क्या होता हैं, तो चलिए जानते हैं।

NFC Tags क्या होता हैं?
एनऍफ़सी Tags एक प्रकार की MicroChips होती हैं, जिसमें आप छोटी फाइल्स को स्टोर कर सकते हैं या यू कहे आप कमांड को स्टोर कर सकते हैं, उसके बाद जब भी आप NFC Tag को किसी भी एनएफ़सी डिवाइस के पास ले कर  जाएंगे तो यह उस कमांड को Execute करेगा यानी जो NFC Tag में कमांड स्टोर होगा वह अपना काम करने लगेगा।

NFC Tags

यहां दोस्तों NFC Tag में कमांड को करने के लिए Save करने के लिए इसको NFC Trigger नाम की Application की आवश्यकता पड़ती हैं, जिसको आप Google Playstore से Download कर सकते है और यूज़ कर सकते हैं। इसके बाद अब आप इस ऐप्प को Install करने के बाद आसानी से यूज़ करके कमांड्स को स्टोर कर सकते है।
 

अभी तक आपने समझा कि NFC क्या होता हैं? NFC कैसे काम करता हैं? NFC के Modes क्या-क्या हैं और NFC Tags क्या होता हैं? तो चलिए अब बात करते है कि NFC Modes के क्या उपयोग हैं।

NFC Mode के क्या उपयोग हैं? (Uses Of NFC Modes) –
वैसे तो इसके उपयोग बहुत से है जिसमे से ज्यादा यूज़ आज के समय मे Camera में भी किया जा रहा हैं, जिसमे Photos और Videos को शेयर करने में उपयोग में लिया जा रहा हैं, साथ ही इसको Business Cards में भी यूज़ कर सकते हैं। इसके अलावा आप NFC का उपयोग Data Transfer करने के लिए भी कर सकते हैं। तो दोस्तों ये थी NFC Mode के कुछ उपयोग।


उम्मीद करता हु मेरे द्वारा शेयर की गई ये जानकारी आपको पसंद आई होगी और आप समझ गए होंगे कि NFC क्या होता हैं और NFC का क्या उपयोग हैं? आपको यह जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, ऐसे ही नई जानकारियों , Apps, Technology से सम्बंधित जानकारियों को हासिल करने के लिए हमारे ब्लॉग पर आते रहे। धन्यवाद आपका समय शुभ हो।। जय हिंद ।।

Powerd By - Andoid Tricks
NFC क्या होता हैं और NFC का क्या उपयोग हैं? NFC क्या होता हैं और NFC का क्या उपयोग हैं? Reviewed by ShaDil on 7:54 AM Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.